Sunday, June 14, 2026
Home बिहारअन्य भोजपुर जिला वॉलीबॉल टीम का चयन 21 दिसंबर को

भोजपुर जिला वॉलीबॉल टीम का चयन 21 दिसंबर को

जिला संघ की बैठक में हुआ फैसला

by Khel Dhaba
0 comment

भोजपुर, 20 दिसंबर। भोजपुर जिला वालीबॉल संघ ने आगामी बिहार सीनियर वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम चयन प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया है। बैठक का अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने किया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चयन प्रतियोगिता 21 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे, महाराजा कॉलेज के मैदान पर आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के सभी योग्य खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों की टीम 27 से 30 दिसंबर तक बेगूसराय के बिहट में आयोजित बिहार सीनियर वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

बैठक में मुख्य संरक्षक श्री पारस नाथ सिंह, संरक्षक श्री पुष्पेन्द्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष श्री रंजीत सिंह, सचिव श्री रितेश सिंह, संयुक्त सचिव श्री रितेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय निर्णायक दीपक सिंह और सदस्य श्री यशवंत सिंह, श्री पवन सिंह, श्री सुशील तिवारी, श्री शेखर कुमार, अविष्कार सिंह, सोनू कुमार उपस्थित थे।

इस चयन प्रक्रिया और प्रतियोगिता की जानकारी भोजपुर जिला वालीबॉल संघ के सचिव रितेश सिंह ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.