Thursday, February 12, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव उत्तम राज हुए सम्मानित

झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव उत्तम राज हुए सम्मानित

झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव चुने जाने के उपलक्ष्य में सीसीएल ने किया सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 22 अगस्त। झारखंड वॉलीबॉल संघ के नवनिर्वाचित सचिव उत्तम राज को शुक्रवार को सीसीएल के दरभंगा हाउस स्थित खेल विभाग की ओर से भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उनके संगठनात्मक योगदान और राज्य में वॉलीबॉल खेल के विकास को नई दिशा देने की उनकी भूमिका की सराहना स्वरूप आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सीसीएल खेल विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में राकेश पाठक, उपेंद्र तिवारी, राणा प्रताप सिंह, राजेश यादव, रविंद्र शर्मा, जी. मिश्रा, सतीश चौधरी, अर्जुन मुंडा, सतीश राव, आशीष बरुआ, अजय श्रीवास्तव तथा गंगाराम विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उत्तम राज को सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में झारखंड में वॉलीबॉल के उज्ज्वल भविष्य की आशा व्यक्त की।

इसके अतिरिक्त झारखंड वॉलीबॉल संघ की ओर से विश्वनाथ सिंह एवं कार्यकारी सचिव संजय कुमार एवं निशिकांत पाठक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ने झारखंड वॉलीबॉल संघ की ओर से सचिव पद पर उत्तम राज के निर्वाचन का स्वागत किया और राज्य के वॉलीबॉल परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तम राज के नेतृत्व में झारखंड में वॉलीबॉल खेल नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा। उनका अनुभव और ऊर्जा युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी तथा राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर पहचान दिलाने में सहायक होगी।

अंत में सीसीएल खेल विभाग की ओर से उत्तम राज को शॉल, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights