अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी साचिया विकरी (Sachia Vickery) अब सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बोल्ड करियर फैसलों के लिए भी सुर्खियों में हैं। न्यूयॉर्क में यूएस ओपन क्वालीफाइंग की तैयारी करते हुए, विकरी ने खुलासा किया कि वह OnlyFans प्लेटफ़ॉर्म पर भी सक्रिय हैं।
2011 से पेशेवर खिलाड़ी रहीं और एक समय वर्ल्ड नंबर 73 रैंकिंग हासिल कर चुकी विकरी ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह इस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगी। लेकिन चीजें तेजी से बदल गईं। इंस्टाग्राम Q&A में उन्होंने कहा कि “शुरुआत में नहीं, लेकिन मैं बहुत खुले विचारों वाली हूं और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं … यह अब तक की सबसे आसान कमाई है और मुझे इसे करना पसंद है।”
डेटिंग नियमों में ट्विस्ट:
उनका Q&A फैंस के लिए चर्चा का विषय बना, जब उन्होंने अपने डेटिंग नियम साझा किए। एक फैन ने उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा, तो विकरी ने कहा कि मैं अब फ्री में डेटिंग नहीं करती, पुरुषों के व्यवहार के कारण। अब मुझे प्री-डेट डिपॉज़िट चाहिए। $1,000 भेजें, और हम इसे कर सकते हैं। मेरा Cash App है $Sachiavick।”
प्रतिक्रिया और सफलता:
विकरी ने जनवरी 2025 में OnlyFans जॉइन किया और पहले दो दिनों में मिली कमाई से स्तब्ध रह गईं। उन्होंने कहा कि मैं अब कभी भी OnlyFans पर लड़कियों की बुराई नहीं करूंगी। यह प्लेटफॉर्म मुझे सशक्त बनाता है और कठिन समय में स्थिर आय देता है।
29 वर्षीय खिलाड़ी अब टेनिस कैरियर और OnlyFans दोनों के बीच संतुलन बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
यूएस ओपन क्वालीफाइंग में खेलते हुए विकरी दुनिया को दिखा रही हैं कि वह अपने सपनों का पीछा कर सकती हैं और अपने नियम खुद तय कर सकती हैं।
साचिया विकरी का परिवार
साचिया विकरी का परिवार भी खेलों में सक्रिय है। उनके पिता रॉवले पेशेवर सॉकर खिलाड़ी थे; उनकी मां पाउला लिवरपूल हाई स्कूल ट्रैक दौड़ में प्रतिभाग करती थीं; और उनके भाई डोमिनिक मिशेल ने साउथ कैरोलिना स्टेट और कैंपबेल यूनिवर्सिटी में कॉलेज फुटबॉल खेला।
