Sunday, June 14, 2026
Home बिहारफुटबॉल अंडर-17 सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का तेघड़ा में भव्य शुभारंभ

अंडर-17 सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का तेघड़ा में भव्य शुभारंभ

खेलमंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया उद्घाटन, बालिका वर्ग में पटना, जमुई, सारण और पश्चिम चंपारण ने दिखाया दम

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 4 अगस्त। तेघड़ा के यमुना भगत स्टेडियम में सोमवार को राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार और शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक श्याम सहनी ने दीप प्रज्वलन कर टूर्नामेंट की शुरुआत की।

इस राज्यस्तरीय आयोजन की मेजबानी जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा खेल विभाग बिहार सरकार व राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से की जा रही है। टूर्नामेंट में 4 से 9 अगस्त तक पूरे प्रदेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

खेल मंत्री ने कहा: “खेल से बन रहे हैं नवाब”

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा, “केंद्र और राज्य सरकारें खेल और खिलाड़ियों के साथ हैं। हर पंचायत में खेल मैदान बन रहे हैं और ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से युवाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज के खिलाड़ी सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले नवाब हैं।” उन्होंने जिला प्रशासन और आयोजन समिति की तैयारियों की भी प्रशंसा की।

खिलाड़ियों को दी गई प्रेरणा और समर्थन

एसडीओ राकेश कुमार ने बेगूसराय को उभरते खेल गांव के रूप में बताया और कहा कि यहां के खिलाड़ियों को खेल कोटे से सरकारी नौकरी भी मिल रही है। उपाधीक्षक श्याम सहनी ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं।

बालिका वर्ग के मुकाबले: पटना, जमुई, सारण और पश्चिम चंपारण ने दिखाया दम

टूर्नामेंट के पहले दिन बालिका वर्ग में चार मैच खेले गए, जो सभी नॉकआउट रहे:

जमुई बनाम मुजफ्फरपुर:
जमुई ने 2-0 से जीत दर्ज की। शांतिश कुमारी और अनिका मुर्मू ने एक-एक गोल किया।

पटना बनाम वैशाली:
पटना ने एकतरफा मुकाबले में वैशाली को 9-0 से हराया।
कप्तान काव्या व जिया ने 2-2 गोल
अनुष्का ने 2 गोल
शिखा, अदिति, सुप्रिया ने 1-1 गोल

पश्चिम चंपारण बनाम मुंगेर:
पश्चिम चंपारण ने 6-0 से जीत दर्ज की।
दामिनी ने हैट्रिक (3 गोल), रानी ने 2 और गीता ने 1 गोल किया।

सारण बनाम पूर्णिया:
सारण ने 5-0 से पूर्णिया को हराया।
खुशबु ने 3 गोल
सपना ने 2 गोल

सीवान ने जमुई को 8-0 से हराया
सीवान की ओर से रिंकी कुमार चौहान और अंशु कुमारी ने दो-दो गोल दागे।
इसके अलावा अराधान कुमारी, खुशबू कुमारी, पिंकी कुमारी और बेबी कुमारी ने 1-1 गोल किया।

निर्णायक मंडल:

मैचों का संचालन अनुराग कुमार, अमन कुमार, ज्योति कुमारी और कैलाश पंडित ने किया।

आयोजन में जुटे ये चेहरे भी रहे अहम

गौरव कुमार पाठक ने उद्घोषक की भूमिका निभाई, जबकि संजीव कुमार मुन्ना, विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, राजेश रौशन, शुभम, मणिकांत, पिंकी, पल्लवी और लक्ष्मी ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.