Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट CAB Challenger Trophy में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार जीता

CAB Challenger Trophy में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार जीता

सीएपी की टीम 121 रन से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 अप्रैल। न्यारा सेवा संस्थान और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) के संयुक्त तत्वावधान में खेले जा रहे सीएबी चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार की टीम ने जीत हासिल की। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने सीएपी को 121 रन से हराया

टॉस सीएपी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सीएबी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाये। रमन ने 38, रिशित ने 29, रमन प्रथम ने 29 रन बनाये। प्रणव, सार्थक, आयुष और मनीक ने 1-1 विकेट चटकाये और चार रन आउट हुए।

जवाब में सीएपी की टीम 60 रन पर ऑल आउट हो गई। मनीक ने 12 रन की पारी खेली। पीयूष ने 7 रन देकर 4 जबकि शिवम ने 2 विकेट अपने नाम किये। पीयूष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.