Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट नटराज जूनियर्स शिवहर जिला Junior Division Cricket League के फाइनल में

नटराज जूनियर्स शिवहर जिला Junior Division Cricket League के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग अंडर-16 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नटराज जूनियर्स ने इलेवन स्टार जूनियर्स को 53 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

आज सुबह टॉस जीतकर नटराज जूनियर्स ने‌ पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नटराज जूनियर्स की टीम ने 28.3 ओवर में 10 विकेट गंवा कर 189 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज दिपांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों पर 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 107 रनों की शतकीय पारी खेली। बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

इलेवन स्टार जूनियर्स के गेंदबाज सार्थक ने फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिया।

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार जूनियर्स की पूरी टीम 25वें में हीं 136 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से नटराज जूनियर्स ने यह सेमीफाइनल मैच 53 रनों से जीत लिया।

नटराज जूनियर्स के गेंदबाज अभिनव आनंद ने 4 विकेट लिया।

इस जीत के साथ नटराज जूनियर्स की टीम फाइनल में प्रवेश कर गयी, जहां 4 जनवरी को दूसरे सेमीफाइनल में जितने वाली टीम से फाइनल मैच खेला जाएगा। कल 3 जनवरी को जूनियर डिविजन का दूसरा सेमीफाइनल भारती जूनियर्स और रॉयल टाइगर जूनियर्स के बीच खेला जाएगा।

आज पहले सेमीफाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नटराज जूनियर्स के शतकवीर बल्लेबाज दिपांशु को प्रदान किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.