वर्ष 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का परफॉरमेंस उतार-चढ़ाव भरा रहा। मेंस टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल विश्व कप 2024 में एक यादगार जीत ने देश के क्रिकेट प्रेमियों को सबसे बड़ी खुशी दी, तो वहीं वहीं 3 दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। भारतीय क्रिकेट टीम का घरेलू धरती पर भारतीय टीम का परफॉरमेंस उतना बेहतर नहीं रहा। मेलबर्न टेस्ट में हार के साथ भारतीय टीम ने 2024 का समापन किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मल्टी टीम टूर्नामेंट में एक निराशाजनक वर्ष का सामना किया। यूएई में महिला टी20 विश्व कप 2024 से पहले राउंड में बाहर हो गई थी लेकिन साल का अंत उन्होंने वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करके किया।
2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस साल भारतीय क्रिकेट टीम इंडिया का शेड्यूल क्या होगा इसे जानने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक बेकरार हैं। तो चलिए खेलढाबा.कॉम को भारतीय टीम के 2025 के शेड्यूल के बारे में बता रहा है…
भारत की पुरुष क्रिकेट टीम का साल 2025 शेड्यूल
सिडनी टेस्ट से शुरुआत
पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चार मैच हो चुके हैं। सीरीज का अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया 3 से 7 जनवरी तक सिडनी में आमने-सामने होगी।
घर पर इंग्लैंड से लगातार 8 मैच (22 जनवरी से 12 फरवरी तक)
ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद भारतीय पुरुष टीम स्वदेश लौट आएगी। कुछ दिनों के आराम के बाद भारत अपने घर पर इंग्लैंड से लगातार आठ मैच खेलेगी। इनमें पांच टी-20 और तीन वनडे शामिल हैं.
पहला टी20 : 22 जनवरी, कोलकाता
दूसरा टी20 : 25 जनवरी,चेन्नई
तीसरा टी20 : 28 जनवरी,राजकोट
चौथा टी20 : 31 जनवरी,पुणे
पांचवां टी20 : दो फरवरी, मुंबई
पहला वनडे : 6 फरवरी, नागपुर
दूसरा वनडे : 9 फरवरी,कटक
तीसरा वनडे : 12 जनवरी,अहमदाबाद
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (19 फरवरी से 9 मार्च तक)
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया दुबई के लिए उड़ान भरेगी। 19 फरवरी से 9 मार्च तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी दुबई और पाकिस्तान में खेली जाएगी। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे।
शेड्यूल
पहला मैच : 20 फरवरी बनाम बांग्लादेश
दूसरा मैच : 23 फरवरी बनाम पाकिस्तान
तीसरा मैच : 2 मार्च बनाम न्यूजीलैंड
इसके बाद नॉकआउट मुकाबला शुरू होगा।
आईपीएल 2025 (14 मार्च से 25 मई तक)
चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होते ही इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत हो जाएगी। आईपीएल 2025 का पहला मैच 14 मार्च को खेला जाएगा। वहीं फाइनल 25 मई को होगा।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (11-15 जून)
टीम इंडिया अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में इंट्री करती है तो वो दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 से 15 जून तक लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। 16 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है।
भारत का इंग्लैंड दौरा, टीम इंडिया खेलेगी 5 टेस्ट (20 जून से 4 अगस्त तक)
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत हो जाएगी। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया 20 जून से 4 अगस्त तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
शेड्यूल
पहला टेस्ट : 20 से 24 जून, लीड्स
दूसरा टेस्ट : 2 से 6 जुलाई, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट : 10 से 14 जुलाई, लॉर्ड्स (लंदन)
चौथा टेस्ट : 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट : 31 जुलाई से 4 अगस्त तक, ओवल (लंदन)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का 2025 का शेड्यूल
आयरलैंड से तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम जनवरी में अपने घर पर आयरलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। तीनों ही मैच राजकोट में 10, 12 और 15 जनवरी को खेले जाएंगे।
इंग्लैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया (28 जून से 22 जुलाई)
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम आठ मैच खेलेगी। पहला पांच टी-20 और फिर 3 वनडे मैच होंगे।
शेड्यूल
पहला टी-20 : 28 जून, नॉटिंघम
दूसरा टी-20 : 1 जुलाई, ब्रिस्टल
तीसरा टी-20 : 4 जुलाई, लंदन
चौथा टी-20 : 9 जुलाई, मैनचेस्टर
पांचवां टी-20 : 12 जुलाई, बर्मिंघम
पहला वनडे : 16 जुलाई, साउथम्पटन
दूसरा वनडे : 19 जुलाई, लंदन
तीसरा वनडे : 22 जुलाई
सितंबर-अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप
इंग्लैंड दौरे से आने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
इसके बाद सितंबर-अक्टूबर 2025 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। ये वर्ल्ड कप भारत में ही आयोजित होगा, जबकि पाकिस्तान के मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। इसके शेड्यूल का ऐलान होना बाकी है।
दिसंबर में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया
वनडे वर्ल्ड कप के समापन के बाद भारत की महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश से तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इन सीरीज की मेजबानी भारत करेगा।