Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी Chandramani Prasad Singh Memorial Cricket के फाइनल में

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी Chandramani Prasad Singh Memorial Cricket के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 दिसंबर। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने चंद्रमणि प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 90 रन से हराया।

आयोजन सचिव आशुतोष कुमार ने बताया कि स्कूल ऑफ क्रिकेट पर टूर्नामेंट की अनुशासन समिति ने कड़ा फैसला लेते हुए बाहर कर दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ क्रिकेट के सात विकेट गिर गए थे तो टीम प्रबंधन ने अनुशासन को तोड़ते हुए अंपायर के फैसले के खिलाफ मैदान छोड़ दिया और खेलने से इंकार कर दिया। इसके बाद अंपायर ने फैसला लिया और जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी को जीत दे दी।

बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत शु्क्रवार को खेले गए मुकाबले में टॉस स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 23.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाये। शहरयार नफीस ने 63 रन बनाये।

जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 11 ओवर में 7 विकेट पर 60 रन बनाये और इसके बाद खेलने से इंकार कर दिया। इसके बाद अंपायरों ने जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी को जीत दे दी। विजेता टीम के प्रियांशु यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी : 23.1 ओवर में 150 रन पर ऑल आउट शहरयार नफीस 63,, शशि चंद्रवंशी 21,अतिरिक्त 36, रौनक कुमार 3/41,रिषित रत्न 3/16, परिमाजन यादव 2/27, उज्ज्वल कुमार 2/18

स्कूल ऑफ क्रिकेट : 11 ओवर में 7 विकेट पर 60 रन, रिषित रत्न 15, एस सम्राट 15,अतिरिक्त 13, शशि चंद्रवंशी 1/6, विक्की कुमार 1/29,प्रियांशु सिंह 2/11,प्रियांशु यादव 3/10

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights