Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Cricket League में रोहित पटेल का हरफनमौला खेल

Sheohar District Cricket League में रोहित पटेल का हरफनमौला खेल

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सीनियर डिवीजन के 13वें मुकाबले में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने नटराज क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। इलेवन स्टार के कैप्टन सह ऑलराउंडर खिलाड़ी रोहित पटेल बने मैन ऑफ द मैच।

सुबह टॉस जीतकर नटराज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 10 विकेट पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। आर्यन ने 40 और उमेश ने 38 रनों की पारी खेली। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए फिरकी गेंदबाज मो जहांगीर ने 4 विकेट लिया।

जीत के लिए 158 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने 20वें ओवर में हीं 5 विकेट गंवाकर इस मैच को बङी आसानी से जीत लिया। इलेवन स्टार के कैप्टन एवं मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित पटेल ने अविजित 64 रनों की पारी खेली । राजकुमार यादव(अनीश) 32 रन बनाए । नटराज क्रिकेट क्लब की तरफ से तरफ से प्रियांशु और सोनू ने 2-2 विकेट लिया । राहुल को 1 विकेट मिला।

शानदार बल्लेबाजी कर अर्द्धशतकीय पारी (64 रन, 32 गेंद, 6 छक्का, 4 चौका) खेलने वाले एलेवेन स्टार के कैप्टन एवं बल्लेबाज रोहित पटेल को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया । यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पूर्व क्रिकेटर सह जिला पैनल के अंपायर संजय श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

कल जिला क्रिकेट लीग का 14वां मैच रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब और नटराज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और सुधीर पांडेय द्वारा किया गया, जबकि स्कोरिंग पुष्प शेखर एवं अभय गुप्ता द्वारा किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.