Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल U-13 Cricket में वाईसीसी के तेजस्वी चौहान का शतक

बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल U-13 Cricket में वाईसीसी के तेजस्वी चौहान का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 दिसंबर। बैद्यनाथ प्रसाद फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को खेले गए मैचों में वाईसीसी और श्रीराम खेल मैदान ने जीत हासिल की।

वाईसीसी ने वीकेएस स्पोट्र्स एकेडमी को 153 रन जबकि श्रीराम खेल मैदान ने नारायण क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराया।

स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में वीकेएस स्पोट्र्स एकेडमी ने टॉस जीता और वाईसीसी को बैटिंग का न्योता दिया। वाईसीसी ने तेजस्वी चौहान (110 रन) के शतक और नीतीन कुमार (61 रन) के अर्धशतक की मदद से 24 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाये।

जवाब में केशव रघुवंशी (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे वीकेएस स्पोट्र्स एकेडमी की टीम 12.4 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई। तेजस्वाी चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के हेड कोच संतोष कुमार ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में श्रीराम खेल मैदान ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। नारायण क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाये। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 16.5 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आयुष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
वाईसीसी : 24 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन, तेजस्वी चौहान 110, नीतीन कुमार 61, अर्थव 15, अनुराग राणा 25, अतिरिक्त 12, संकेत सन्यम 1/44,आदित्य सहाय 1/45, प्रभु आश्रय प्रसाद 4/33

वीकेएस स्पोट्र्स एकेडमी : 12.4 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट सचिन 14, अंश 13, संकेत संयम 10, प्रतीक सिन्हा 2/17, मोहित 1/10, अभिज्ञान 2/15, केशव रघुवंशी 4/18

दूसरा मैच
नारायण क्रिकेट एकेडमी : 18 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट साहिल कुमार 13, प्रत्यूष राज 66,अनुभव 4/13, आयुष 5/29, हरिओम 1/19

श्रीराम खेल मैदान : 16.5 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन, भविष्य कुमार 19,आयुष कुमार 14, अनुभव नाबाद 10, अतिरिक्त 83, कान्हा 3/21, आशीष 1/29, प्रत्यूष राज 3/27

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.