Saturday, February 28, 2026
Home Slider ओलंपिक की तर्ज पर अगले वर्ष बिहार में khelo India यूथ गेम्स और पैरा गेम्स

ओलंपिक की तर्ज पर अगले वर्ष बिहार में khelo India यूथ गेम्स और पैरा गेम्स

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 21 नवंबर। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि बिहार अगले साल अप्रैल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी करेगा।

श्री मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि खेलो इंडिया गेम्स को देश के हर कोने में पहुंचाया जाए। इस विजन के अनुरूप, बिहार खेलों के एक नहीं बल्कि दो संस्करणों की मेजबानी करेगा। 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में खेल अहम भूमिका निभाएंगे। बिहार ने हाल ही में प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की तर्ज पर पहली बार खेलो इंडिया पैरा गेम्स भी बिहार में आयोजित किए जाएंगे। पैरा गेम्स यूथ गेम्स के बाद होंगे और दोनों खेलों के बीच 10 से 15 दिनों का अंतर होगा। पैरा गेम्स का पहला संस्करण पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि हम एथलीटों को देश भर में उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता भी सभी के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए राज्य की विरासत को अपनाना और उसका जश्न मनाना आवश्यक है।

बिहार में 38 खेलो इंडिया केंद्र और एक खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र है जो सभी स्तरों पर एथलीटों की सेवा करता है। इसके अलावा, तीन साई प्रशिक्षण केंद्र भी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights