Thursday, May 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट Araria District Cricket League में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए विजयी

Araria District Cricket League में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 21 नवंबर। स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम में चल रही 34वीं भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) के 11वें मैच में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए ने फारबिसगंज क्रिकेट अकादमी बी को 72 रन से हराया।

टॉस इंडस ने जीता कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इंडस ए ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे सभी विकेट खोकर 211 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। करण ने 74 रन, अदनान ने 53 रन और सुदर्शन ने19 रन का योगदान अपने टीम को दिया।

एफसीए बी के ओर से गौरव देव ने 4 विकेट, रौनक कुमार ने 3 विकेट और कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए।

जवाबी पारी खेलने उतरी एफसीए बी की टीम 27 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 139 रन ही बना पाई। एफसीए बी की तरफ से सरफराज ने 76 रन, प्रियांशु राज ने 19 रन तथा आयुष राज ने 16 रन का योगदान दिया।

इंडस सपोर्टिंग क्लब ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए करण ने 3 विकेट, तनवीर ने 2 विकेट और विजय ने 2 विकेट चटकाए। इस तरह से यह मैच में इंडस सपोर्टिंग क्लब ने 72 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इंडस सपोर्टिंग क्लब के करण को दिया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका में जय प्रकाश गुप्ता तथा मनीष थे। इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीके विश्वास, बासु दा, लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येंद्र नाथ शरण, परवेज आलम, विवेक प्रकाश, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे। 22 नवंबर का मैच डीसीए येलो अररिया और हामिद किक्रेट क्लब जोगबनी की बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights