Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट West Champaran District Cricket League में सर्विस क्रिकेट क्लब विजयी

West Champaran District Cricket League में सर्विस क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 10 नवंबर। पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत 10 नवंबर यानी रविवार को खेले गए मैच में सर्विस क्रिकेट क्लब ने अर्जुना क्रिकेट क्लब को 31 रन से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के अमन एहतराम को दिया गया। सोमवार यानी 11 नवंबर को पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब और विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटार के बीच बड़ा रमना मैदान मैं खेला जाएगा।

सर्विस क्रिकेट क्लब  के कप्तान  अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सर्विस क्रिकेट क्लब की ओर से विक्की ने 45 रन बनाये  और हर्षवर्धन ने 25 रन बनाए  और पूरी टिम 123 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

अर्जुना क्रिकेट क्लब की तरफ से गयासुद्दीन ने 8 ओवर 22 रन देकर 3 और शोएब ने 8 ओवर 30 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाब में उतरी अर्जुना क्रिकेट क्लब की तरफ से उज्ज्वल ने 34 रन बनाए  और उनका कोई और बल्लेबाज साथ नहीं दे सके और पूरी टीम 92 पर ऑल आउट हो गई।

सर्विस क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन ने 6 ओवर  19 रन देकर 5 और अजित ने 4 ओवर 20 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.