Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट West Champaran District Cricket League में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

West Champaran District Cricket League में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 20 अक्टूबर। पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत रविवार यानी 20 अक्टूबर, 2024 को खेले गए मैच में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब को दस विकेट से हराया।

स्थानीय बडा रमना में खले गए मैच में पुलिस लाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आशीष प्रेम ने 34 रन बनाये, बाकी बैटर फेल रहे और पूरी टीम 90 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। राहुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 20 रन लेकर 5 विकेट चटकाये।

जवाब में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया। ओम कुमार सिंह ने 57, आयुष कुमार ने 33 रन बनाए। राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।  21 अक्टूबर को बेतिया क्रिकेट क्लब और इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब लौरिया के बीच मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.