Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट सीएबी रेड की टीम डॉ परमेश्वर दयाल मेमोरियल U-13 Cricket के सेमीफाइनल में

सीएबी रेड की टीम डॉ परमेश्वर दयाल मेमोरियल U-13 Cricket के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 अक्टूबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार  (सीएबी) रेड की टीम ने संत माइकल  हाईस्कूल रेड को 116 रन के भारी अंतर से पराजित कर डॉ परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के हर्ष को राइज कोचिंग प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार फीजियो बब्लू कुमार ने प्रदान किया।

टॉस संत माइकल  हाईस्कूल रेड ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सीएबी ने 21.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाये। हर्ष ने 31 और आदित्य ने 35 रन की पारी खेली।

जवाब में  सीएबी रेड के गेंदबाजों के बेहतरीन खेल के आगे संत माइकल  हाईस्कूल रेड की टीम 14.4 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट हो गई।

संक्षिप्त स्कोर

सीएबी रेड : 21.3 ओवर में 185 रन पर ऑल आउट हर्ष 31, आदित्य 35, अमन 25 अविरल 3/15, प्रिथवेश 3/28, आरव 2/33

संत माइकल हाईस्कूल रेड : 14.4 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट कौस्तभ 12, सत्यम 11, अंशुमान 2/14, प्रभाकर 2/13, रमन 2/19

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.