Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारटेनिस ऑल इंडिया रैंकिंग U-12 Tennis : बिहार के अरव दीप, प्रण्या & परिधि एकल के फाइनल में

ऑल इंडिया रैंकिंग U-12 Tennis : बिहार के अरव दीप, प्रण्या & परिधि एकल के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 अक्टूबर। बिहार के अरव दीप, प्रणय कश्यप और परिधि ठाकुर ने  बिहार लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में नसीब स्पोट्र्स एकेडमी की मेजबानी में चल रही ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-12 बालक/बालिका टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बालक एकल के फाइनल में बिहार की अरव दीप की भिड़ंत असम अयान रहमान से होगी। बालिका एकल के फाइनल में प्रण्या कश्यप और परिधि ठाकुर आमने-सामने होंगी।

परिणाम सेमीफाइनल

बालक एकल
अरव दीप (बिहार) ने कुमार कौटिल्य (छत्तीसगढ़) को 6-4, 3-6, 6-4, अयान रहमान (असम) ने अक्षय सिंह (उत्तर प्रदेश) को 6-0, 6-2 से हराया।

बालिका एकल
प्रण्या कश्यप (बिहार) ने आशी शर्मा (बिहार) को 6-4, 0-6, 6-2,परिधि ठाकुर (बिहार) ने शिवांगी एस (बिहार) को 4-6, 6-2, 6-1 से हराया।

बालक युगल
आयुष्मान पाठक (बिहार) और अक्षय सिंह (उत्तर प्रदेश) की जोड़ी ने वेदांश बैद (बिहार) और सैरांश झा (पश्चिम बंगाल) की जोड़ी को 6-3, 7-6 (1), कुमार कौटिल्या (छत्तीसगढ़) और अरव दीप (बिहार) की जोड़ी ने आरिज सैकिया (असम) और अयान रहमान (असम) को 6-4, 6-4 से हराया।

बालक युगल
प्रण्या कश्यप और शिवांगी एस. (बिहार) की जोड़ी ने परिधि ठाकुर और वैष्णवी पोद्दार (बिहार) की जोड़ी को 6-2, 6-3,दिव्या श्री (बिहार) और अद्विका वर्मा (उत्तर प्रदेश) की जोड़ी ने आशी शर्मा और मान्या सिंह (बिहार) की जोड़ी 6-2, 6-4  से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.