Friday, February 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Col CK Nayudu Trophy : हैदराबाद के नितिन ने चटकाये 1 दर्जन विकेट, बिहार पारी की हार के करीब

Col CK Nayudu Trophy : हैदराबाद के नितिन ने चटकाये 1 दर्जन विकेट, बिहार पारी की हार के करीब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 अक्टूबर। हैदराबाद के नितिन साई यादव की घातक गेंदबाजी के आगे बेवस नजर आई बिहार टीम कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले में पारी की हार के करीब पहुंच चुकी है।

खेल के दूसरे दिन पहले लीग मुकाबले में बिहार की पहली पारी में 150 रन ऑल आउट होने के बाद सोमवार को फॉलोऑन खेलते हुए बिहार ने दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 131 रन बनाये। इस तरह अभी भी पारी की हार टालने के लिए बिहार को 69 रन की जरुरत है।

मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाज नितिन यादव ने अब तक मैच में 91 रन देकर 12 विकेट हासिल किये हैं। उन्होंने दोनों पारियों में छह-छह विकेट झटके। हैदराबाद ने अपनी पहली पारी में 349 रन का स्कोर खड़ा किया था।

बिहार ने पहले दिन के स्कोर दो विकेट पर 20 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट केवल 150 रन गंवा दिये। इस तरह हैदराबाद को 199 रन की बढ़त मिल गयी। नितिन ने 54 रन पर छह और प्रणय वर्मा ने 29 रन पर तीन विकेट लिये। बिहार के लिए कप्तान शशांक उपाध्याय ने 46 रन बनाये। इसके अलावा आदित्य ने 22 और पवन राय ने 31 रन का प्रमुख योगदान दिया। इस दौरान पांचवें विकेट की साझेदारी में शशांक और पवन ने 90 गेंदों पर 66 रन जोड़े।

फॉलोआन के बाद भी बिहार की पारी खराब रही और दिन के खेल में उसने आठ विकेट खो दिये। नितिन ने अब तक 37 रन देकर छह विकेट हासिल किये हैं। बिहार की ओर से एक बार फिर कप्तान शशांक ने कुछ हद तक एक छोर संभाले रखा। वह 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अन्य रन बनाने वालों अर्णव किशोर (34), अनिमेष कुमार (42) तथा सूरज कश्यप (26) प्रमुख बल्लेबाज रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights