Saturday, June 13, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य झारखंड के सिमडेगा में 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर Kho-Kho प्रतियोगिता का आगाज

झारखंड के सिमडेगा में 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर Kho-Kho प्रतियोगिता का आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 29 सितंबर। खेल की नगरी सिमडेगा एक बार फिर मेहमानबाजी करते हुए अपनी धरती पर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का गवाह बन रहा है। झारखंड के सिमडेगा के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में शनिवार से 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो खो प्रतियोगिता शुरू हुई है। जिसमें देश के सभी राज्य के खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी संदीप कुमार दोराईबुरु, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार पप्पू ने फीता काटकर, नारियल फोड़ और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत खो-खो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव संतोष प्रसाद ने किया।

इस प्रतियोगिता में 33 राज्यों के कुल 1300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन बालिका वर्ग में दिल्ली ने सिक्किम को 48 अंक, यूपी ने मध्यप्रदेश को 4 अंक, तेलंगाना ने त्रिपुरा को 48 अंक, आंध्रप्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 22 अंक, हरियाणा ने मध्य भारत को 4 अंक, छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 16 अंक से हराया। बालिका वर्ग में विदर्भ ने त्रिपुरा को 20, कर्नाटक ने झारखंड को 8, तेलंगाना ने उत्तरप्रदेश को 18 अंक, दिल्ली ने पुडुचेरी को 2 अंक और आंध्रप्रदेश ने मध्यप्रदेश को 4 अंक से पराजित किया।

खो-खो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव संतोष प्रसाद ने कहा कि सिमडेगा को लोग सिर्फ हॉकी के लिए नहीं बल्कि खो खो जैसे अन्य खेलों के लिए भी लोग जाने। इस प्रतियोगिता के फाइनल में 02 अक्टूबर को खेल जगत और राजनीति जगत के बड़े लोग आ सकते है।

उन्होंने कहा कि यहां पर और भी बेहतर से आयोजन को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है जो भी कमियां है उसे पूरा करने का काम किया जाएगा ताकि बेहतर हो सके। इधर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की ने कहा कि सिमडेगा में इस प्रकार का आयोजन होना अपने आप में गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी ताकि बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों को यहां पर सुविधा बहाल हो और शांतिपूर्ण माहौल में यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन सफल हो सके।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.