Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंड लगातार तीसरी जीत के साथ झारखंड सबजूनियर पुरुष National Hockey के क्वार्टरफाइनल में

लगातार तीसरी जीत के साथ झारखंड सबजूनियर पुरुष National Hockey के क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 28 सितंबर। चंडीगढ़ में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड ने लगातार तीसरी जीत हासिल की और क्वाटर फाइनल मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। शनिवार को पुडुचेरी के साथ हुए मैच में हॉकी झारखंड ने 13-0 गोल से जीत हासिल की।

मैच में झारखंड के लिए सबियन किरो (4 गोल, 1ले, 20वें, 46वें एवं 50वें मिनट में), तिन्तुस हेमरोम (4 गोल, 4थे, 11वें, 38वें एवं 58वें मिनट में), गंगा टोपनो (1 गोल, 7वें मिनट में), निकोलस टोप्पो (1 गोल, 18वें मिनट में), आशीष तानी पूर्ती (2 गोल, 36वें, एवं 60वें मिनट में), सुजीत केरकेट्टा (1 गोल, 50वें मिनट में), एवं शामिल रहे।

इस मैच में हॉकी झारखंड के सबियन किरो को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। झारखण्ड का क्वार्टर फाइनल मैच उत्तर प्रदेश के साथ 30 सितंबर को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.