Friday, June 12, 2026
Home बिहारअन्य राज्यस्तरीय बालक अंडर-19 Volleyball प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम दौर में

राज्यस्तरीय बालक अंडर-19 Volleyball प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम दौर में

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 24 सितंबर। खेल विभाग बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन मधुबनी की मेजबानी में उच्च विद्यालय शम्भूआर के प्रांगण में राज्य स्तरीय बालक अंडर-19 वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 30 सितम्बर तक होगा। इसकी जानकारी देते हुए कला एवं संस्कृति सह जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 38 जिलों से 550 खिलाड़ियों, 103 प्रभारियों एवं 15 तकनीकी पदाधिकारियों के आने की संभावना हैं। खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि आवासान की व्यवस्था उच्च विद्यालय शम्भूआर तथा मध्य विद्यालय शम्भूआर में किया गया है।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल, शौचालय, बिजली, पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लिया गई है। इसके लिए जिला के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिनियुक्ति शिक्षकों को तैनात कर दिया गया है। शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू, दिलीप सिंह, वसी अख्तर, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार, हरे राम सिंह सहित अन्य अपने अपने कार्यों में लग गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.