Friday, June 12, 2026
Home बिहारकबड्डी बिहार SGFI बालिका अंडर-19 Kabaddi का खिताब पटना को

बिहार SGFI बालिका अंडर-19 Kabaddi का खिताब पटना को

by Khel Dhaba
0 comment

दरभंगा, 15 सितंबर। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन दरभंगा की मेजबानी में स्थानीय बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस -13 के प्रांगण में रविवार यानी 15 सितंबर को संपन्न राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब पटना ने जीत लिया। फाइनल में पटना ने बेगूसराय को 39-13 से पराजित किया।

इससे पहले सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण मुकाबले में बेगूसराय ने सीवान को 32-19 और पटना ने भोजपुर को 32-24 के अंतर से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया था। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सिवान एवं भोजपुर की टीम को घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के समापन के पश्चात जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा परिमल ने विजेता एवं उपविजेता के साथ तीसरे स्थान पर पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल ,ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में सफल संचालन के लिए आए खेल प्राधिकरण पटना से प्रतिनियुक्ति तकनीकी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया वहीं इस संपूर्ण अभियान में लगे एक-एक सहयोगी कर्मियों के प्रति उन्होंने अपनी शुभकामना व्यक्त की। खासकर आवासन स्थल की अनुमति के लिए बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस 13 के कमांडेंट एवं पदाधिकारी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक आशीष कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.