पटना, 21 अगस्त। क्रिकेट कोच संतोष कुमार (चैपल) की माताजी बिंदा देवी लंबे समय से कैंसर बीमारी से लड़ रही जंग में हार गईं और बुधवार को अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़ परमात्मा के पास चली गईं। 73 वर्षीया बिंदा देवी ने अंतिम सांस राजधानी पटना के सैदपुर मोहल्ला स्थित चाईंटोला स्थित अपने आवास पर लीं।
वे अपने पीछे पति, चार पुत्र, पुत्रबधु, बेटी, नाती-पोता को रोता बिलखता छोड़ गई हैं। बिंदा देवी एक सामाजिक महिला थीं।
बिंदा देवी के निधन पर बिहार खेल जगत शोकाकुल है। सबों ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दुख की घड़ी को सहने के लिए उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे।