Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य खेल दिवस के अवसर पर Bihar State Sports Authority आयोजित कर रहा है कई कार्यक्रम, जानें उसके बारे में

खेल दिवस के अवसर पर Bihar State Sports Authority आयोजित कर रहा है कई कार्यक्रम, जानें उसके बारे में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 अगस्त। खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 26 अगस्त से होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद आयोजित की जायेगी।

राजगृह स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन होगा। राजगृह स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में कुल 23 खेल विधाओं का हाई परफॉरमेंस सेंटर होगा।

पहली इंडोर वॉलीबॉल स्टेट लीग फॉर मेंस का आयोजन किया जायेगा। इस लीग का डीडी स्पोट्र्स पर सीधा प्रसारण होगा।

डिवीजन ईस्पोट्र्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा।। इसमें बिहार के नौ प्रमंडलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

29 अगस्त को खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। पहली बार खेल सम्मान समारोह का आयोजन पटना के बाहर होगा। यह सम्मान समारोह राजगृह में होगा। इसमें नेशनल से लेकर इंटरनेशनल लेवल पर बिहार का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

29 अगस्त को इंडियन वीमेंस हॉकी टीम के खिलाड़ी राजगृह में नवनिर्मित एस्टोटर्फ मैदान पर प्रदर्शनी हॉकी मैच खेलेंगी। इस दौरान द्रोणाचार्य अवार्डी हरेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।

स्पोट्र्स डिस्कवरी डे का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.