Tuesday, June 9, 2026
Home झारखंड रांची : Women’s National Tennis Championship में शैली ठक्कर व कशिश भाटिया जीतीं

रांची : Women’s National Tennis Championship में शैली ठक्कर व कशिश भाटिया जीतीं

by Khel Dhaba
0 comment

ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित महिला राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन खेलगाँव स्थित टेनिस स्टेडियम में किया जा रहा है।
मंगलवार को एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टरफाइनल के मैच खेले गये, जिसके परिणाम इस प्रकार हैं: गुजरात की शैली ठक्कर ने तमिलनाडु की जोएल निकोल को 6-4, 6-4 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। दिल्ली की कशिश भाटिया ने गुजरात की आरुषि रावल को 6-3, 6-3 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। पश्चिम बंगाल की यूबरानी बनर्जी ने गुजरात की दिव्या भारद्वाज को 6-1, 6-3 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। तमिलनाडु की मृधुला पालनीवेल ने बिहार की आयुष्य सिंह को 7-6(5), 6-2 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। तमिलनाडु की लक्ष्मी अरुण कुमार ने तमिलनाडु की जनानी रमेश को 7-5, 6-3 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। पंजाब की साहिरा सिंह ने उत्तर प्रदेश की शगुन कु मारी को 6-1, 6-0 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। हरियाणा की अदिति रावत ने गुजरात की विधि निमेश जैन को 2-6, 6-3, 6-1 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। महाराष्ट्र की सेजल गोपाल भूटादा ने ओड़िशा की ऋतुपर्ण चौधरी को 7-6(4), 2-6, 6-4 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.