Friday, June 5, 2026
Home PARIS OLYMPICS 2024 Paris Olympic Boxing : लवलीना क्वार्टर फाइनल में हारी, भारतीय चुनौती समाप्त

Paris Olympic Boxing : लवलीना क्वार्टर फाइनल में हारी, भारतीय चुनौती समाप्त

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस, 4 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) रविवार को यहां चीन की ली कियान से क्वार्टर फाइनल में हारकर मौजूदा पेरिस खेलों से बाहर हो गईं।

लवलीना को इस कड़े मुकाबले में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान दोनों मुक्केबाजों को बार-बार क्लिंचिंग और होल्ड करने के लिए चेतावनी दी गई।

लवलीना की हार के साथ ही भारत की मुक्केबाजी में चुनौती भी समाप्त हो गई। निशांत देव के शनिवार रात पुरुषों के 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे।

भारत ने पेरिस ओलंपिक में छह मुक्केबाज उतारे थे। इनमें चार महिला और दो पुरुष मुक्केबाज शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.