Wednesday, June 10, 2026
Home बिहार 2nd रामाधार तिवारी मेमोरियल Hockey Competition : रबी रौशन हॉकी अकादमी चैंपियन

2nd रामाधार तिवारी मेमोरियल Hockey Competition : रबी रौशन हॉकी अकादमी चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

रामगढ़ (कैमूर), 16 जून। द्वितीय रामाधार तिवारी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता 14 जून से 16 जून तक कैमूर रामगढ़ में खेला गया जिसमें रबी रौशन हॉकी अकादमी ने आरके राय हॉकी अकादमी को 5-0 से हराकर इस खिताब को अपने नाम किया।

इस मैच में रबी रौशन हॉकी अकादमी ने पहले क्वार्टर में ही पांचवे मिनट में फील्ड गोल में शानू लामा ने किया। मैच के दूसरे क्वार्टर में पेनाल्टी कार्नर में पन्द्रवे मिनट में अभय कुमार ने किया। मैच के हाफ टाइम तक रबी रौशन अकादमी ने 2-0 की बढ़त बना लिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में जोनी कुमार ने 35वें मिनट में फील्ड गोल में किया। इस तरह रबी रौशन अकादमी ने 3-0 के बढ़त बना लिया।

मैच के चौथे क्वार्टर में 51वे मिनट में रोहित लामा ने अपने टीम के लिए पेनाल्टी कार्नर में किया। मैच का पांचवा गोल जोनी कुमार ने 59वे मिनट में फील्ड गोल में किया इस तरह रबी रौशन अकादमी ने इस मैच को 5-0 से आर. के .रॉय हॉकी अकादमी को को हरा कर अपने खिताब अपने नाम किया। मैच का प्लेयर ऑफ थे मैच रबी रौशन अकादमी के खिलाड़ी जोनी कुमार को दिया गया। इस प्रतियोगिता का प्लयेर ऑफ थे टूर्नामेंट रबी रौशन के खिलाड़ी शानू लामा को दिया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन हॉकी बिहार की तरफ से टूर्नामेंट डायरेक्टर विकाश कुमार सिंह ने ओर निर्णयक के भूमिका में रवि कुमार,अनुज राज,रामबली कुमार और राहुल शुक्ला ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.