Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स 19th National Youth Athletics Championship में बिहार के पीयूष व प्रिंस को रजत पदक

19th National Youth Athletics Championship में बिहार के पीयूष व प्रिंस को रजत पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 जून। भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 जून तक छत्तीसगढ़ के विलासपुर में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन बिहार के पीयूष राज और प्रिंस कुमार अलग-अलग स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम किया।

बिहार के पीयूष राज ने 400 मीटर दौड़ में 48.02 सेकेंड में पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया। इस इवेंट का स्वर्ण पदक ओड़िशा के बापी हांसदा (47.12 सेकेंड) जबकि कांस्य पदक तमिलनाडु के उबिन अनंथान (48.15 सेकेंड) ने जीता।

बालक 100 मीटर का रजत पदक बिहार के प्रिंस कुमार ने 10.84 सेकेंड निकाल कर जीता। झारखंड के पार्थ सिंह ने 10.68 सेंकेड निकाल कर स्वर्ण पदक जबकि महाराष्ट्र के आदी पुजारी ने 10.99 सेकेंड निकाल कर कांस्य पदक जीता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.