Thursday, June 18, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन प्रणय Australia Open Badminton के क्वार्टर फाइनल में

प्रणय Australia Open Badminton के क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

सिडनी, 13 जून। भारत के अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय ने गुरुवार को यहां पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को सीधे गेम में हार कर ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने जिल्बरमैन को 46 मिनट में 21-17, 21-15 से पराजित किया। अगले दौर में उनका मुकाबला जापान के दूसरे वरीय कोडाई नारोआका से होगा।

पुरुष एकल में भारत के एक अन्य खिलाड़ी किरण जॉर्ज को हालांकि जापान के सातवें वरीय केंटा निशिमोटो से 20-22, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला वर्ग में आठवीं वरीयता प्राप्त आकर्षि कश्यप ने ऑस्ट्रेलिया की काई क्यू बर्निस तेओह को 21-16, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला चीनी ताइपे की तीसरी वरीयता प्राप्त यू पो पाई से होगा।

अनुपमा उपाध्याय और मालविका बंसोड़ हालांकि महिला एकल में दूसरे दौर से बाहर हो गई। अनुपमा को इंडोनेशिया की छठी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी से 11-21, 18-21 से जबकि मालविका को इंडोनेशिया की एक अन्य खिलाड़ी आठवीं वरीयता प्राप्त एस्टर नूरमी ट्राई वार्डोयो से 17-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला युगल में पांडा बहनों रुतपर्णा और श्वेतपर्णा का सफर भी खत्म हो गया। सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी पेई जिंग लाइ और चियू सीन लिम की मलेशियाई जोड़ी से 5-21, 9-21 से हार गई।

मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के काई चेन तेओह और काई क्यू बर्निस तेओह को 21-11, 21-11 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अब उनका सामना चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जेन बैंग जियांग और या शिन वेई की जोड़ी से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.