Monday, June 15, 2026
Home Uncategorized BRICS GAMES 2024 : बिहार के आकाश भारतीय तलवारबाजी टीम में

BRICS GAMES 2024 : बिहार के आकाश भारतीय तलवारबाजी टीम में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 मई। कजान (रूस) में आगामी 12 से 23 जून तक आयोजित होने वाले BRICS GAMES 2024 में भाग लेने वाली भारतीय तलवारबाजी टीम में बिहार के आकाश कुमार का चयन किया गया है। आकाश कुमार बिहार सरकार के गृह विभाग में कार्यरत हैं। बिहार सरकार के मेडल लाओ, नौकरी पाओ स्कीम के तहत आकाश कुमार को नौकरी मिली है।

तलवारबाजी की स्पर्धा 17 से 22 जून तक आयोजित की जायेगी।

आकाश कुमार कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2017 में बैंकॉक आयोजित द्वितीय थाईलैंड ओपन तलवारबाजी प्रतियोगिता अंडर-16 फाइल स्पर्धा में बिहार के आकाश कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ थ। अंडर-14 आयु वर्ग में आकाश ने रजत पदक जीता था।

वर्ष 2023 में पुणे में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के फॉयल इवेंट में आकाश ने कांस्य पदक जीता। आकाश कुमार एशियाड 2022 में भाग लेने वाली भारतीय तलवारबाजी टीम के सदस्य थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.