Sunday, June 7, 2026
Home बिहारअन्य 52वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल : बिहार व झारखंड की टीम सेमीफाइनल में

52वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल : बिहार व झारखंड की टीम सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 3 अप्रैल। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार हैंडबॉल संघ एवं बेगूसराय जिला हैंडबॉल द्वारा बेगूसराय में आयोजित 52वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आयोजन का जायजा लिया। चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार ने हरियाणा को 26- 12 गोल के अंतर, दिल्ली ने चंडीगढ़ को 36- 23, मध्यप्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 36- 31 से जबकि झारखंड ने गुजरात को 29- 14 गोल के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बुधवार के देर शाम पहले सेमीफाइनल में दिल्ली मध्यप्रदेश से तो दूसरे सेमीफाइनल में बिहार झारखंड पहली बार आमने-सामने होंगे। सीनियर पुरुष वर्ग में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बिहार टीम पहली बार पदक तक पहुंची है। बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि बिहार टीम का लगातार प्रशिक्षण शिविर लगाए जाने से खिलाड़ी बेहतर तकनीक का इस्तेमाल मैच में कर सफलता हासिल कर रहे है।

बेगूसराय के उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सूबे के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा के साथ किया।

मौके पर एचएफआई टेक्निकल कमिटी के चेयरमैन रामाशंकर शर्मा, कार्यालय अधीक्षक महेश हुड्डा के अलावे बिहार हैंडबॉल एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। बिहार टीम के सेमीफाइनल में पहुंच पहली बार पदक के करीब पहुंचने पर पूरी टीम को बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन विधानपर्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय, अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार, उपाध्यक्ष गोपाल जी, आयोजन अध्यक्ष डा धीरज शांडिल्य, बेगूसराय हैंडबॉल सचिव मुखिया महंत प्रणव भारती, सुनील कुमार सौरव सिप्पी, प्रशांत कुमार, सुमित कुमार, डा बलवंत, संजीव सिंह सहित अन्य फाइनल खेलने की शुभकामना देते हुए बधाई दी। बिहार हैंडबॉल संघ के साथ आयोजन समिति के सदस्य बेहतर आयोजन को लेकर लगे हुए है। दूधिया फ्लड लाइट की रोशनी में देर रात तक मैच का आनंद बेगूसराय के हजारों दर्शक ले रहे हैं।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.