Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhojpur Cricket League में आरा क्रिकेट अकादमी ए 188 रनों से विजयी

Bhojpur Cricket League में आरा क्रिकेट अकादमी ए 188 रनों से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 3 अप्रैल। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जा रही भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आरा क्रिकेट अकादमी ए बनाम तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट अकादमी ए की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 334 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमित ने सर्वाधिक 96 रन, आकाश प्रथम ने 55 रन, अभिनव मिश्रा ने 51 रन, पीयूष ने 49 रन और अनुज उपाध्याय ने 26 रनों का योगदान किया। तेघरा क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक और राशिद को एक-एक विकेट, मनोज और दिव्या को दो-दो विकेट तथा मयंक को सर्वाधिक तीन विकेट मिला।

 

 

334 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर आउट हो गई। तेघरा क्रिकेट क्लब की तरफ से राधे कृष्णा ने सर्वाधिक 29 रन, सागर ने 28 रन ,मनोज ने 18 रन, प्रदीप ने 17 रन ,मयंक ने 14 रन और बिट्टू ने 14 रनों का योगदान किया।

 

 

आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश द्वितीय को सर्वाधिक चार विकेट, अनुज उपाध्याय एवं मंटू को दो-दो विकेट तथा श्री समर्थ को एक विकेट मिला। इस प्रकार आरा क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 188 रनों के विशाल स्कोर से जीत लिया मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी, विभिन्न क्लबो के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।

 

 

 

गुरुवार का मैच भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन बनाम एसीसी जगदीशपुर के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा |इसकी जानकारी जिला लीग संयोजक आकाश कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.