Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट Triumphant Cricket Academy के इंटरनल मैच में विराज ने किया राज

Triumphant Cricket Academy के इंटरनल मैच में विराज ने किया राज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 अप्रैल। बुधवार यानी 3 अप्रैल को ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी में एक इंटरनल मैच खेला गया जिसमें विराज ने राज ने किया। विराज ने 47 रन की पारी खेली और अपनी टीम टीसीए इलेवन को जीत दिलाई।

 

 

टीएसए इलेवन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 32.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाये। विराज ने 71 गेंदों में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से 47 रन बनाये। सत्यम ने 21, विकास ने 25, कृष्णवा ने 23 रन की पारी खेली। अनीस रंजन ने 24 रन देकर 3,प्रवीर ने 43 रन देकर 4, रौनक, अभिषेक और आदित्य रंजन ने 1-1 विकेट चटकाये।

 

 

जवाब में टीएसए बी की टीम 22.1 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रवीर ने 41 रन बनाये। अनीस ने 15, केशव ने 12 रन की पारी खेली। दिव्यांशु ने 34 रन देकर 3 और विकास ने 37 रन देकर 3 विकेट चटकाये। शानू झा ने 1 और भवेश ने दो विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.