हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रविवार 24 मार्च को आईपीएल 2024 अभियान का आगाज गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ किया और इस मैच में मुंबई इंडियंस अपने ऊपर 11 सालों से लगे एक दाग को मिटाने में असफल रहा। यह दाग है वर्ष 2012 के बाद आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर पाना। रविवार को खेले गए मैच में उसे गुजरात जायंट्स से हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने 6 रन से जीत हासिल की।
जिस दाग को पिछले 11 सालों में रोहित शर्मा भी नहीं हटा पाए उसे हार्दिक पांड्या ने अपनी पहली कप्तानी में हटाने में सफल नहीं हो पाये। यह तो जरूर है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले 11 सालों में रिकॉर्ड 5 ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है, मगर इस दौरान उन्होंने कभी भी सीजन का पहला मुकाबला नहीं जीता था जो हार्दिक की पहली कप्तानी में भी कायम रहा।
पिछले 11 सीजन में टीम को ओपनिंग मुकाबले में सबसे ज्यादा बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन बार पटखनी दी है। वहीं केकेआर, सीएसके, आरपीएस और डीसी ने दो-दो बार उन्हें धूल चटाई है। इस बार गुजरात ने हराया।
IPL 2013 से मुंबई इंडियंस का सीजन के पहले मुकाबले का रिकॉर्ड
IPL 2013 – हारे बनाम RCB
IPL 2014 – हारे बनाम KKR
IPL 2015 – हारे बनाम KKR
IPL 2016 – हारे बनाम RPS
IPL 2017 – हारे बनाम RPS
IPL 2018 – हारे बनाम CSK
IPL 2019 – हारे बनाम DC
IPL 2020 – हारे बनाम CSK
IPL 2021 – हारे बनाम RCB
IPL 2022 – हारे बनाम DC
IPL 2023 – हारे बनाम RCB
IPL 2024 – हारे बनाम GT