Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Begusarai District Under-19 Cricket : बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम फाइनल में

Begusarai District Under-19 Cricket : बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में आज 2 सेमि फाइनल मैच खेले गए पहला सेमि फाइनल बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया जिसमे बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगुसराय नगर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खो कर कुल 318 रन बनाए और दिनकर क्रिकेट क्लब को 319 रन का लक्छ दिया बेगुसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से पृथ्वी राज ने शानदार 157 रन की शतकीय पारी खेली, शिवम् ने 69 और विशाल ने 53 रन बनाए दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से ऋतिक 2 और युवराज ने 1 विकेट प्राप्त किया दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम लक्ष्य को पीछा करने उत्तरी और 21 ओवर में 73 रन पे सिमट गई और बेगुसराय नगर क्रिकेट क्लब ने ये मैच 245 रन से जित लिया दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज ने 39 रन बनाए श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से छितिज़ ने 3 राम ,अविनाश ,आयुष ने 2-2विकेट प्राप्त किया
इस मैच के अंपायर मुरारी और जीतू थे।

दूसरा सेमि फाइनल मैच श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब और गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित ने 89 और आफताब ने 46 रन बनाए गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से अभिराज ने 3 और आशीष ने 2 विकेट प्राप्त किये लक्छ का पीछा करते हुए गढ़पुरा क्रिकेट क्लब 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन ही बना पाई और श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने ये मैच 33 रन से जित लिया गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से आशीष ने 99 और जयंत ने 55 रन बनाए श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सुभ ने 3 और अभिषेक ने 1 विकेट प्राप्त किये
इस मैच के अंपायर राहुल और विश्वजीत थे।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights