रांची, 25 फरवरी। 1 से 10 मार्च तक नेपाल में आयोजित होने वाली बालिका सैफ अंडर 16 भारतीय फुटबॉल 23 सदस्यीय टीम की घोषणा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के द्वारा कर दी गई है जिसमें झारखंड की कुल 05 खिलाड़ियों को शामिल किया गया।
जिसमें अनिता डुंगडुंग, सूरज मुनी कुमारी, एलिजा बेथ लकड़ा (आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम गुमला), अनुष्का कुमारी (आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र,हजारीबाग), दिब्यानी लिंडा (रांची) को भारतीय टीम में शामिल किया गया।
इनके चयन पर खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री सुशांत गौरव, खेल विभाग के पदाधिकारियों,झारखंड फुटबॉल संघ के अधिकारियों, साई रांची के विनोद सिंह, राज्य के खेल प्रशिक्षकों एवम खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभ कामना दी।

