पटना, 3 फरवरी। सीनियर वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ ने बिहार को 135 रन से हराया। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने 50 ओवर मे 5 विकेट खोकर बिहार को 257 रन का लक्ष्य दिया। चंडीगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी के लिए कप्तान आराधना विष्ट ने 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 127 गेंद मे 114 रन की बेहतरीन नाबाद पारी खेली साथ ही साथ ट्विंकल पाठक ने 15 चौके की मदद से 74 स्कोर की। बिहार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रचना सिंह और कोमल कुमारी को 2-2 विकेट लिये।
जवाब में बिहार की टीम 46.4 ओवर में 122 पर ऑल आउट हो गयी। बिहार की तरफ से श्रुति ने 30 रन, खुशबू कुमारी ने 20 रन सर्वाधिक स्कोर की। चंडीगढ़ की ज्योति कुमारी 6 विकेट और परुशी प्रभाकर ने 2 विकेट चटकाये।