Sunday, April 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट सुपौल की टीम शुभकामना कप क्रिकेट के फाइनल में

सुपौल की टीम शुभकामना कप क्रिकेट के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
सुरेन्द्र नारायण सिंह
परसरमा (सुपौल), 15 दिसंबर। सुपौल की टीम शुभकामना कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। शुभकामना कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सुपौल की टीम ने अररिया की टीम को 32 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचकर अपना स्थान पक्का कर लिया है।

कुहली मैदान परसरमा में शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच के सुपौल टीम के कप्तान राजेश सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुपौल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर कप्तान राजेश सिंह के 48 रन और रवि शर्मा के शानदार अर्द्धशतक 50 रन और शतकीय साझेदारी के दम पर 185 रन बनाया। हर्षित आनन्द ने 10 रन, विश्वजीत गोपाला ने 0 रन, जयवर्धन चिक्कू ने 2 रन, रवि शर्मा ने 50 रन, कप्तान राजेश सिंह ने 48 रन, राहुल चौधरी ने 6 रन, शिवांशु राजा ने 21 रन, सौरभ मल्होत्रा ने 20 रन, सुभाष चन्द्रा ने 8 रन, आशुतोष कुमार सिंह ने नाबाद 2 रन और पुष्कल सिंह ने नाबाद 1 रन बनाया।

अररिया टीम के गेंदबाज रणधीर दुबे, सुमित मिश्रा, सचिन सिंह व तारिक जमील ने 1-1 विकेट, सतीश कुमार ने 2 विकेट व मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए अररिया की टीम 26 .1 ओवर में आशुतोष कुमार सिंह की घातक गेंदबाजी 25 रन देकर 4 विकेट के सामने घुटने टेक दिए और 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गईं। सकीबुल गनी ने 31 रन, निखिल चौबे ने 10 रन, सचिन कुमार सिंह ने 23 रन, अनुभव श्रीवास्तव ने 2 रन, राजा बाबू ने 1 रन, कप्तान मनीष गिरी ने 17 रन, तारिक जमील ने 0 रन, सतीश कुमार ने 16 रन, सुमित मिश्रा ने नाबाद 23 रन, मुकेश कुमार ने 11 रन और रणधीर दुबे 2 रन बनाया।

सुपौल टीम के गेंदबाज शिवांशु राजा व राहुल चौधरी ने 2-2 विकेट, रवि शर्मा ने 1 विकेट और आशुतोष कुमार सिंह शानदार 4 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुपौल टीम के आशुतोष कुमार सिंह को दिया गया।
मैच के अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह व रवि कुमार, स्कोरर भवेश मोहन सिंह, कॉमेंटेटर पी एन शेखर व आदित्य कुमार सिंह थे।
टूर्नामेंट कमिटी के सचिव अनुज कुमार सिंह कन्हैया ने बताया कि कल 16 दिसम्बर शनिवार को बिहार वनाम झारखण्ड महिला क्रिकेट का प्रदर्शनी मैच खेला जायेगा।
टूर्नामेंट कमिटी के संयोजक सुपौल जिला क्रिकेट संघ के सचिव व मुखिया रिंकू सिंह शेखावत ने बताया कि 17 दिसम्बर रविवार को शुभकामना कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुजफ्फरपुर बनाम सुपौल टीम के बीच खेला जायेगा।
मौके पर नीतीश कुमार सिंह बुल्लू, प्रेम कुमार झा, मुरारी झा, मनीष कुमार सिंह बाबुल, निशान्त झा अप्पू, राजीव कुमार सिंह लाल साहब, विभाष कुमार सिंह, सुभाष सिंह मोदी, सन्नी झा , मंगल चौधरी, मोनू सिंह, प्रिंस कुमार सिंह , अंकु झा, राजेश सिंह , प्रकाश सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights