Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडअन्य घर पहुंचने पर Jharkhand archery team का जोरदार स्वागत

घर पहुंचने पर Jharkhand archery team का जोरदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

जमशेदपुर, 08 नवंबर। गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर घर लौटी झारखंड तीरंदाजी टीम का जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर शानदार स्वागत किया गया। झारखंड ने इस गेम्स में दो स्वर्ण और दो रजत समेत कुल 4 पदक अपने नाम किया।

झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं सभी प्रशिक्षक एवं तीरंदाजों ने जोरदार स्वागत किया। पदक विजेता मृणाल चौहान, कोमोलिका बारी,श्रेय भारद्वाज, गुरुचरण बेसरा, अग्नि कुमारी, प्रशिक्षक बी.एस राव, हरेंद्र सिंह, शिशिर महतो, ईस्ट सिंहभूम के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, सुमित मिश्रा, सुशांतो पत्रों, अनिल कुमार, रवि कुमार रजत कुमार, प्रभाकर कुमार, राम उपाध्याय, उत्तमी सिंह, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भगवती चानू, डी साईं, झारखंड आर्चरी संघ उपाध्यक्ष सुमन चंद मोहंती शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.