Saturday, June 21, 2025
Home झारखंडअन्य इन जिलों मारी Khelo jharkhand वॉलीबॉल & तीरंदाजी चैंपियनशिप में बाजी

इन जिलों मारी Khelo jharkhand वॉलीबॉल & तीरंदाजी चैंपियनशिप में बाजी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 23 सितंबर। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में टाना भगत इंडोर स्टीडियम, खेल गांव, रांची में राज्यस्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्कूली एसजीएफआई वालीबॉल एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हो गई।

तीरंदाजी में 27 स्वर्ण, 19 रजत और 20 कांस्य पदक के साथ 66 अंकों के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन, पश्चिमी सिंहभूम 12 स्वर्ण पदक, चार कांस्य पदक और 12 रजत पदक के साथ 28 अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रही। वहीं सरायकेला खरसावां 9 स्वर्ण पदक 16 कांस्य पदक चार रजत पदक के साथ 29 अंक लाकर तृतीय स्थान पर रहा।

पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथि रीना कुमारी (2004 ओलंपियन), भगवती चानू (2010 कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट) एवं अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी रिमल बिरुली, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग एवं हरेंद्र सिंह (अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक), प्रकाश राम (अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सह संयुक्त सचिव झारखंड राज्य तीरंदाजी संघ) के द्वारा तीरंदाजी के पदक विजेताओं के बीच पदक का वितरण किया गया साथ ही साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।

वालीबॉल बालिका अंडर-17 वर्ग में गोड्डा और अंडर-19 वर्ग में हजारीबाग चैंपियन बनी। जबकि बालक अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बोकारो चैंपियन बनी। अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मैच गढ़वा बनाम गोड्डा के बीच खेला गया जिसमें गोड्डा विजयी रही। अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मैच हजारीबाग बनाम गुमला के बीच खेला गया जिसमें हजारीबाग विजय रही। अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल मैच बोकारो बनाम रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें बोकारो विजय रही।

अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मैच बोकारो बनाम लोहरदगा के बीच खेला गया जिसमें बोकारो विजय रही। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह ,अंतर्राष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार गुप्ता, वालीबाल संघ के वरीय खिलाड़ी उत्तम दा एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों के बीच ट्रॉफी प्रदान किया गया।

मंच का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के चंद्रदेव सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, शंकर पाल, मो जावेद अंसारी, उमेश कुमार दास, कलावती कुमारी, चंद्रदेव सिंह एवं समीर कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights