Monday, February 2, 2026
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games हरमनप्रीत सिंह और लवलीना होंगे ध्वजवाहक

Hangzhou 2022 Asian Games हरमनप्रीत सिंह और लवलीना होंगे ध्वजवाहक

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 20 सितंबर। भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन 23 सितंबर को हांगझोउ में एशियाई खेलों (Hangzhou 2022 Asian Games) के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए संयुक्त ध्वजवाहक बनाने का फैसला किया। एशियाई खेलों में इस दफा कुल 655 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जो देश का अब तक का सबसे बड़ा दल है।

भारतीय दल के दल प्रमुख भूपेंदर सिंह बाजवा ने कहा कि हमने आज काफी सोच विचार के बाद यह फैसला किया। भारतीय वुशु संघ के प्रमुख बाजवा ने कहा कि इस बार एशियाई खेलों के लिए हमारे दो ध्वजवाहक होंगे – हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन।

स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 2018 जकार्ता एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक बने थे।

लवलीना ने तोक्यो ओलंपिक में 69 किग्रा वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इस साल उन्होंने नयी दिल्ली में महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की 75 किग्रा स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।

हरमनप्रीत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैगफ्लिकर में शुमार हैं और वह तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे जिससे भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में चार दशक से ज्यादा लंबे समय से चला आ रहा पदक का सूखा समाप्त हुआ था।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर निगाह लगाये होगी ताकि वह 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए स्वत: क्वालीफिकेशन हासिल कर ले।

बाजवा के साथ एशियाई खेलों में चार उप दल प्रमुख होंगे। वह आईओए द्वारा कुश्ती के लिए गठित तदर्थ समिति के चेयरमैन भी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights