Wednesday, June 10, 2026
Home Slider फुटबॉल : किंग्स कप में तीसरे स्थान के मुकाबले में लेबनान से हारा भारत

फुटबॉल : किंग्स कप में तीसरे स्थान के मुकाबले में लेबनान से हारा भारत

by Khel Dhaba
0 comment

चियांग मई (थाईलैंड)। सेंटर बैक ए कासिम अल जेन के आखिरी मिनटों में किये गए गोल की मदद से लेबनान ने किंग्स कप फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में भारत को 1-0 से हरा दिया।

पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद अल जेन ने 77वें मिनट में यह गोल दागा जिसकी मदद से उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पहले हेडर पर गोल बचाया लेकिन रिबाउंड पर लेबनान ने बढत बना ली। इससे पहले विवादास्पद पेनाल्टी पर सेमीफाइनल में भारत को ईराक के हाथों पेनाल्टी शूटआउट में 4-5 से पराजय झेलनी पड़ी थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.