Saturday, June 6, 2026
Home Slider महिला विश्व कप फुटबॉल में अमेरिका ने नीदरलैंड से ड्रॉ खेला

महिला विश्व कप फुटबॉल में अमेरिका ने नीदरलैंड से ड्रॉ खेला

by Khel Dhaba
0 comment

वेलिंगटन। लिंडसे होरान के गोल की मदद से अमेरिका ने महिला विश्व कप फुटबॉल के मैच में नीदरलैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका।

नीदरलैंड के लिए पहले हाफ में जिल रूर्ड ने गोल किया। अमेरिका के लिए बराबरी का गोल होरान ने 62वें मिनट में हेडर पर दागा। इससे पहले डच खिलाड़ियों की छींटाकशी से होरान काफी गुस्से में थी।

इस मैच के बाद अमेरिका और नीदरलैंड दोनों ग्रुप ई में शीर्ष पर हैं। अमेरिका का गोल औसत बेहतर होने के कारण उसकी स्थिति मजबूत है। अमेरिका ने 2019 महिला विश्व कप के फाइनल में नीदरलैंड को ही 2-0 से हराया था।

ग्रुप की शीर्ष टीम का सामना ग्रुप जी की दूसरे स्थान की टीम से होगा जिसमें स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, इटली और अर्जेंटीना शामिल है। दूसरे स्थान की टीम ग्रुप जी की शीर्ष टीम से मेलबर्न में खेलेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.