मुजफ्फरपुर। स्थानीय एल एस कॉलेज मैदान में चल रही मोइनुल हक कप फॉर 71वीं बिहार राज्स्तरीय अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के जोन-2 के ग्रुप ए के मैच में शुक्रवार को खेले गए मैच में सीतामढ़ी ने शिवहर को 2-0 से हराया।
खेल का आरंभ बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता, मुजफ्फरपुर फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी खत्री, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
आज के मैच में मध्यांतर तक सीतामढ़ी फुटबॉल टीम एक गोल से आगे थी। पहले हाफ में सीतामढ़ी टीम के रौशन ने 22 वें मिनट में गोल किया। मैच के दूसरे हाफ में भी रौशन के द्वारा 54 वें मिनट में गोल किया गया। समाप्ति बाद सीतामढ़ी।जिला फुटबॉल टीम शून्य के मुकाबले दो गोलों से विजई हुई। निर्णायक के रूप में शशि कुमार सुमन, संतोष पाण्डेय, अरुण हंसदा, तरुण कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।
बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने बताया कि शनिवार को पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल टीम और वैशाली जिला फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला जाएगा।



