Thursday, June 11, 2026
Home बिहारअन्य 8वीं बिहार सब जूनियर बालक Handball चैंपियनशिप 3 जून से भभुआ में

8वीं बिहार सब जूनियर बालक Handball चैंपियनशिप 3 जून से भभुआ में

by Khel Dhaba
0 comment
National Women's Handball Championship

पटना। बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा जारी वार्षिक खेल कैलेंडर के आलोक में 8वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता भभुआ (कैमूर) में 3 से 5 जून तक होगी। उक्त जानकारी देते हुए बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कैमूर जिला हैंडबॉल संघ के देखरेख में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी जिला इकाई को विस्तृत दिशा निर्देश भेजा गया है। जिसके अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2006 या उसके बाद होनी चाहिए।

सभी जिला हैंडबॉल सचिव प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अपने 12 सदस्यीय खिलाड़ियों का बिहार हैंडबॉल के वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 जून की शाम तक कराएंगे। खिलाड़ी को आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, खेल किट में टीम कोच के साथ 3 जून को 2 बजे दिन तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 3 जून को शाम 4 बजे होगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बिहार हैंडबॉल संघ ने कैमूर जिला इकाई, डीएम कैमूर, डी जी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को सूचना दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.