Thursday, June 18, 2026
Home बिहार चौथी रब्बी रोशन मेमोरियल Hockey Tournament का पटना में शानदार आगाज

चौथी रब्बी रोशन मेमोरियल Hockey Tournament का पटना में शानदार आगाज

8 टीमें इस प्रतियोगिता में ले रही हैं हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 जून। चौथी रब्बी रोशन मेमोरियल प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का शानदार आगाज रविवार यानी 1 जून को बीआरसी दानापुर के डुंग डुंग एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड पर हुआ। इस चैंपियनशिप में विभिन जिला के आठ टीम हिस्सा ले रही हैं।

चैंपियनशिप के पहले दिन मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब,बक्सर और आजाद हॉकी क्लब, समस्तीपुर के बीच खेला गया, जिसमें मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब ने आजाद हॉकी क्लब को 6-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब के नंदलाल शाह को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। आज का दूसरा मैच रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स क्लब, सीवान और कोशी स्पोर्ट्स क्लब, खगड़िया के बीच खेला गया जिसमें रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स क्लब ने कोशी स्पोर्ट्स क्लब को 8-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ थे मैच रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स क्लब के प्रीतम।

तीसरे मैच में रब्बी रोशन हॉकी एकेडमी पटना को पी एन मेहता, मुजफ्फरपुर के नहीं आने से वाक ओवर दिया गया। दिन का आखरी मैच स्पिरिचुअल स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर क्लब, सहरसा को भोजपुर क्लब को नहीं आने के कारण वाक ओवर दिया गया।

कल का मैच रब्बी रोशन हॉकी एकेडमी, पटना और रानी लक्ष्मी बाई ,सिवान के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब, बक्सर और स्पिरिचुअल्स स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स क्लब, सहरसा के बीच खेला जाएगा।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.