Friday, June 5, 2026
Home Slider 36वें नेशनल गेम्स : नेटबॉल के दोनों वर्गों में हारा बिहार

36वें नेशनल गेम्स : नेटबॉल के दोनों वर्गों में हारा बिहार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में बिहार नेटबॉल टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। सोमवार को खेले गए मैचों में बिहार को दोनों वर्गों में हार का सामना करना पड़ा।

महिला वर्ग में हरियाणा ने बिहार को 55-38 से पराजित किया। इस मैच के पहले क्वार्टर में बिहार ने हरियाणा पर 13-14 की बढ़त बनाई पर इसके बाद तीनों क्वार्टर का परफॉरमेंस खराब रहा। दूसरे क्वार्टर में हरियाणा 15-5,तीसरे में 12-7 और चौथे में 15-12 से आगे रहा।

पुरुष वर्ग में बिहार को केरल ने 41-83 से मात दी। पहले क्वार्टर में केरल ने 26-9, दूसरे में 19-9, तीसरे मेन 21-13 और चौथे में 17-10 से पराजित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.