Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रांची ओवरऑल चैंपियन

झारखंड योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रांची ओवरऑल चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। 22वी झारखंड राज्य योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप रांची के पोदार भवन में संपन्न हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण, 10 रजत व 10 कांस्य पदक लेकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया और कर्मकार इंस्टिट्यूट ऑफ योगा जमशेदपुर की टीम उप विजेता रही।

प्रतियोगिता में उन्नाव जिला और 6 संस्थान के लगभग 400 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गो में भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय एवं अतिथि कमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, डॉ महेंद्र कुमार राज, डॉ आसित आइच, निदेशिका श्रीमती मधुलिका, गुरु चरण साहू, श्रीमती रेनू, पंकज प्रसाद सहित गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव पंकज प्रसाद, अमरेंद्र विकल एवं संजय कुमार झा ने किया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गो में परिमय अधिकारी, संचिता रॉय, तनीषा, आयुष राज, श्रेया सिंह, सुष्मित दासगुप्ता, श्रेया सिंह सीनियर, अमित कुमार, अभिषेक डे, प्रेरणा कुमारी, अनुष्का कर्मकार, रेंजर सिंह सरदार, देवलीना विश्वास, अनिकेत राम, बंदना कुमारी, गौतम कुमार, रश्मि सिंकू, रविंद्र कुमार सुमन, कविता कुमारी, रोशन थापा, कंचन शर्मा, धन नाथ ढकाल, कुमारी सीजन ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

वही शिवा दत्ता, श्रेया कुमारी, अनिका सिंह, रोहन प्रसाद, अनुष्का कुमारी, साहब कुमार, अनु कुमारी, त्रिजल कुमार, मोहित कुमार, अनुज कुमार, सिमरन, तनुश्री डे, कौशल पंडित, सलोनी कुमारी, शैलेश कुमार, रिंकी महतो, विक्रम कुमार, प्रियंका कुमारी, सुनील कुमार, संघमित्रा साहू, पंकज कुमार, चांद नागपाल, गौतम पाल, इंदु कुमारी, कोमल कुमारी, प्रगति कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया।

अभिमन्यु पांडे, इशिका कुमारी, ऋषि का दास, जेजस दास, अनन्या सिंह, आदित्य कुमार साहू, मुस्कान ठाकुर, कृष्णा कन्हैया, अग्नि ओझा, पदमा कुमारी, फूल कुमारी, आशीष रंजन, नीलांजना, निशांत कुमार, प्रेरणा कुमारी, दीपक कुमार, प्रीति सहाय, शत्रुंजय कुमार, उषा शर्मा, तन्मय अधिकारी, रंजना किशोर, सतीश कुमार, राहुल पोद्दार ने अपने अपने वर्गों में कांस्य पदक हासिल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.