Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के तीसरे सेलेक्शन ट्रायल में आये 186 खिलाड़ी

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के तीसरे सेलेक्शन ट्रायल में आये 186 खिलाड़ी

चौथे सेलेक्शन ट्रायल की तिथि भी जल्द होगी घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 दिसंबर। टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट के छठे सीजन में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए तीसरा सेलेक्शन ट्रायल शुक्रवार यानी 26 दिसंबर को हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी, फुलवारीशरीफ में आयोजित किया गया।

आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदशेक विजय शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सेलेक्शन ट्रायल में अंडर-15 और अंडर-12 को मिल कर कुल 186 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीमों का चयन सुमन अग्रवाल, रामभगत, रेहान दास गु्प्ता और आर्यन कुमार के द्वारा किया गया।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि चौथे सेलेक्शन ट्रायल की तिथि की घोषणा जल्द की जायेगी। अब केवल अंडर-15 का सेलेक्शन ट्रायल होगा।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-

अंडर-12 : आशीष कुमार, आदित्य कुमार मिश्रा,  दिव्यम राज, मौर्या रंजन, अगस्त्या सिंह,  पार्थ देव,  अवि नारायण,  शशांक शेखर,  अर्णव कुमार, आर्यन कुमार, सम्राट सिंह,  साहिल राज, उत्कर्ष चौबे,  दिव्यांशु कुमार,  निखिल कुमार,  जिज्ञांशु कुमार, वंश कुमार, अर्णव सागर, हरिओम,  अनंत कुमार,  आदित्य आनंद।

अंडर-15 : अंश राज, अभय सिंह,  अर्पित लाल,  अर्णव अरविंद,  यश राज, आशीष,  अंशु कुमार, सागर कुमार,  अनुभव कुमार,  श्रेयस राज, समर यादव,  शिवम कुमार, शिवम कुमार, विनय कुमार, आयुष कुमार झा,  प्रभाकर परितोष, हर्ष राज, विपुल कुमार, देवराज,  शिवम, नैतिक अर्णव,वैभव विलास दयाल,  अनिकेत प्रकाश, दिव्यांशु राज, करण, स्वयं राज, हर्ष देव, प्रियांक राज, शिवम कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.