Wednesday, June 10, 2026
Home बिहार 12th National Amateur Chess : अयान, बृष्टि मुखर्जी व अर्चिसमान टॉप पर

12th National Amateur Chess : अयान, बृष्टि मुखर्जी व अर्चिसमान टॉप पर

by Khel Dhaba
0 comment

बोधगया, 28 मार्च। 12वीं नेशनल एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता में छठे चक्र की समाप्ति के पश्चात पुरुषों के 2300 रेटिंग वर्ग में अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए चंडीगढ़ के अयान गर्ग साढ़े पांच अंकों के साथ अकेले शीर्ष पर चल रहे हैं।

पुरुषों के 2000 रेटिंग वर्ग में बंगाल के अर्चिसमान पात्रा 5.5 अंकों के साथ अकेले शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि 5 अंकों के साथ तीन अन्य खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

पुरुषों के 1700 रेटिंग वर्ग में अव्यय शर्मा संयुक्त रूप से वेदांत गाडगे के साथ शीर्ष पर हैं। अव्यय ने सफेद मोहरों से फ्रेंच डिफेंस के एक्सचेंज वेरिएशन के खेल में केरला के वाला गणोन को पराजित कर अग्रता बना ली।

महिलाओं के 2300-2000 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त बंगाल की महिला फिडे मास्टर वृष्टि मुखर्जी अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से डेढ़ अंक का बढ़त बनाकर अकेले शीर्ष पर चल रही है। वृष्टि ने इंग्लिश ओपनिंग से खेल की शुरुआत की और आंध्र प्रदेश की आमुक्ता गुंतका को 41 चालों में मत कर दिया। इस तरह वृष्टि की इस वर्ग के लिए दावेदारी मजबूत हो चली है।

महिलाओं के 1700 रेटिंग वर्ग में मुकाबला अब तक खुला है। पांच अंकों के साथ चार खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही है। बिहार की आदीवा उल्ला एवं अर्पिता सिंह समेत पांच खिलाड़ी साढ़े चार अंको के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.