Thursday, May 21, 2026
Home Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games : बिहार एथलेटिक्स टीम का सेलेक्शन ट्रायल 5 अप्रैल को

Khelo India Youth Games : बिहार एथलेटिक्स टीम का सेलेक्शन ट्रायल 5 अप्रैल को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 28 मार्च। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में सहभागिता के लिए बिहार के एथलीटों का चयन ट्रायल 5 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा।

 

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि 4 मई से 15 मई तक बिहार पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। बिहार के पांच ज़िलों- पटना,गया,भागलपुर,बेगूसराय तथा नालंदा ( राजगीर) में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता होगी ।

 

इस प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। अंडर 18 बालक वर्ग में 18 और बालिका वर्ग में 16 खेल विधाओं का चयन ट्रायल होगा। पोल वॉल्ट और हैमर थ्रो सिर्फ बालक वर्ग के लिए हैं। जिन खेल विधाओं में चयन होगा उनमें- 100 मीटर,200 मीटर.400 मीटर,800 मीटर,1500 मीटर,3000 मीटर,110मीटर हर्डल्स ,लंबी कूद ,ऊंची कूद,पोल वॉल्ट,ट्रिपलजंप,गोला फेंक ,चक्का फेंक,जेवलिन फेंक,हैमर थ्रो ,2000 मीटर स्ट्रिपल चेस ,4X100 मीटर रिले,4XX400 मीटर रिले शामिल हैं।

 

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव रविंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित चयन ट्रायल में बिहार के कोने कोने से योग्य खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन को पत्र द्वारा सूचित कर दिया गया है।

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बिहार के खिलाड़ियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस चयन ट्रायल में सफल खिलाडियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर में योग्य और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights